Home / News / रोजगार मेला के आयोजन से बेरोजगारी दूर होगी, युवाओ को रोजगार मिलेगा – अमिता रक्षित

रोजगार मेला के आयोजन से बेरोजगारी दूर होगी, युवाओ को रोजगार मिलेगा – अमिता रक्षित

दुमका।


जिले के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका के द्वारा मंगलवार को नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में कुल 18 कंपनियों के स्टॉल लगे।जिसमे कुल 694 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित हुए। जिसमे 5 अभ्यर्थियों को मौके पर ही मुख्य अतिथि नगर पर्षद चेयरमैन अमिता रक्षित एवं अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ने नियुक्ति पत्र दी। इस मौके पर नगर पर्षद चेयरमैन ने कहा कि इस प्रकार के मेला जिला में माह एक बार आयोजन अवश्य होना चाहिए।सरकार की इस दिशा में सराहनीय प्रयास रहा।ऐसे आयोजन से बेरोजगारी दूर होगी। युवाओ को रोजगार मिलेगा। वही विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ने कहा कि ऐसे रोजगार मेला प्रत्येक जिला में वर्ष में 4 बार आयोजन होना चाहिये।इस दिशा में प्रशासनिक तौर पर पहल की जायेगी।मेला में आईसीआईसी लाइफ इंश्योरेंस, एलएनटी कंपनी अहमदाबाद, बजरंग सुरक्षा गार्ड कंपनी सहित अन्य निजी कंपनियां शामिल थे।मेला के सफल आयोजन में अपर डिवीजन क्लर्क, गोड्डा जितेश चंद्र मंडल, जयप्रकाश सिन्हा, कंचनबाला किस्कू सहित अन्य कर्मी का सराहनीय प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *