Home / News / समाज कल्याण मंत्री ने किया फ्री हेल्थ चेकउप केंद्र का उद्घाटन, लोगो ने कराया फ्री चेक-उप

समाज कल्याण मंत्री ने किया फ्री हेल्थ चेकउप केंद्र का उद्घाटन, लोगो ने कराया फ्री चेक-उप

दुमका.

फ्री मल्टी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन केयर हेल्थ केयर के द्वारा पोखरा चौक दुमका में लगाया गया। जिसमें लोगों ने मुफ्त में चेकअप कराया ।चेकअप कैंप का उद्घाटन   एवं निरीक्षण झारखंड सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने  किया । और कहा कि यह एक अच्छी पहल है इससे लोगों को फायदा होगा ।अब कई तरह के चेकअप इस हेल्थ केयर के माध्यम से हो सकेगा जिसमे लोगों को इलाज कराने की सुविधा होगी ।मौके पर डॉ मरांडी ने  हेल्थ केयर के सदस्यों को पूरी सुविधा देने का निर्देश दिया। इस कैंप में जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट ,लेप्रोस्कोपी ,गेस्ट्रोलॉजी फिजियोथैरेपिस्ट एवं दंत रोग विशेषज्ञ का कैंप लगाया गया ।जिसमें लोगों ने अपने-अपने बीमारियों का इलाज कराने की सलाह ली। मौके पर हेल्थ केयर के मिलन शर्मा, साकिब अंसारी, बीजेपी के मुकेश अग्रवाल अब्दुल फिरदौस ब्रेनतुस किस्कू, सोनक लायक आदि मौजूद थे ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *