Home / News / महिला संघठन वी ने किया सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना की कड़े शब्दों में निंदा

महिला संघठन वी ने किया सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना की कड़े शब्दों में निंदा

दुमका। महिला संगठन वी की अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में  6 सितंबर को एक आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि पीड़ित युवती को बेहतर चिकित्सा, सुरक्षा एवं सामाजिक पुनर्वास के लिए  जिला प्रशासन से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा  ताकि पीड़ित युवती समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। पत्र में संगठन की सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस घटना में संलिप्त तमाम आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने सहित भविष्य में महिलाओं के प्रति इस प्रकार की कोई अन्य दुर्घटना ना हो इसके लिए प्रशासन  मुकम्मल व्यवस्था करे ।

बैठक में अध्यक्ष अमिता रक्षित, सचिव सिंहासन कुमारी, अन्नू, नीतू झा, छबि बागची, किरण तिवारी, रेणु दारुका, सुजाताअधिकारी,
संगीता सिन्हा आदि मौजूद थी.

पीड़िता से मिली नप एवं जिप अध्यक्ष

दुमका। नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा सदर अस्पताल दुमका पहुंच कर पीड़ित युवती से मिलीं तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा  कि हम तमाम वी की सदस्य जीवन के इस कठिन क्षण में आप के साथ हैं ।आप को न्याय दिलाने के लिए हम लोग हरसंभव प्रयास करेंगे।एक भी दोषी बख्शे नहीं जायेंगे ।दोनों ने पीड़िता से कहा कि जब भी आपको हमारी जरूरत होगी हम आपके साथ हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *