
भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अमिता रक्षित और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गरीब दास गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। सुबह यज्ञ मैदान से वे जुलूस के रूप में नामांकन के लिए निकलेंगी। शहर भ्रमण के बाद दोनों प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं दो टर्म से लगातार चंद वोटों के अंतर से पीछे रहनेवाली सशक्त दावेदार श्वेता झा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल करेंगी। रसिकपुर में अभी से निकलनेवाले जुलूस की तैयारी शुरू हो गयी है। श्वेता के जुलूस में बड़ी संख्या लोग शामिल होंगे।








