
दुमका। गोलपुर पंचायत में रास मेला के मौके पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड विकास मोर्चा की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मैच सुपरस्टार एवं श्रीअमड़ा के बीच खेला गया। जिसमें सुपरस्टार टीम विजयी रहा। केंद्रीय प्रवक्ता के द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की खेल से आगे बढ़ने की प्रेंरणा मिलती है। युवाओ को जागरूक करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा की जिस तरह जीत का लक्ष्य लेकर फुटबॉल खेलते है ठीक उसी तरह अपने करियर का एक लक्ष्य बना कर समाज में आगे बढे। मौके पर प्रो अंजुला मुर्मू ने महिलाओ से अपील करते हुए कहा की महिलाएं भी टीम बना कर फुटबॉल मैच खेल में भाग लेकर अपने अंदर छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा की आने वाले 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट अच्छे प्रतिनिधि को दे। और सही प्रतिनिधि चुने। साथ ही संकल्प ले की लोगो पर अत्याचार करने वाले बीजेपी सरकार को उखाड़ फैंकेने में झाविमो को सहयोग करें। मौके पर गोलपुर की मुखिया जय चिंता सोरेन,गांव के प्रधान नोवेल हांसदा ,रीमा रेफ्ली मुर्मू सहित झाविमो के कार्यकर्त्ता आदि मौजूद थे।









