Home / News / उन्नत भारत अभियान के तहत प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

उन्नत भारत अभियान के तहत प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

दुमका। उन्नत भारत अभियान के तहत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतर महाविद्यालय प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया। कुलपति ने छात्राओ द्वारा बनाये हुए प्रदर्शनी को काफी सराहा । इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र – छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में राजनितिक विभाग के डॉ. संजीव कुमार सिन्हा,वनस्पति विज्ञान के डॉ संजय कुमार सिन्हा एवं एसपी कॉलेज की इतिहास विभाग से प्रो सुमित्रा हेम्ब्रम ने भाग लिया। उन्नत भारत अभियान मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक कार्यक्रम है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। इस कार्यक्रम को आईआईटी, एनआईटी आदि के साथ मिल कर बनाया गया है।

आर्ट एंड कल्चरल कण्ट्रोल बोर्ड की डायरेक्टर प्रो अंजुला मुर्मू ने बताया की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर डी बाजला महिला महाविद्यालय की असमीना चौहान रही। वंही द्वितीय स्थान पर देवघर कॉलेज से ग्रुप प्रदर्शनी में सोनाली मिश्रा, अनीता सिंह, बबिता कुमारी, सोनम कुमारी के नाम शामिल है। एवं तृतीय स्थान में एसपी कॉलेज की श्वेता कुमारी रही। विवि के रजिस्ट्रार डॉ डी एन सिंह ,इंस्पेक्टर ऑफ़ कॉलेज डॉ पी पी सिंह एवं इतिहास विभाग के डॉ वाई पी राय ने भी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *