Home / News / दुमका में विशाल आदिवासी महा सम्मलेन 26 मई को,पाकुड़ में 27 को-प्रो अंजुला मुर्मू

दुमका में विशाल आदिवासी महा सम्मलेन 26 मई को,पाकुड़ में 27 को-प्रो अंजुला मुर्मू

दुमका।
झारखण्ड विकास मोर्चा की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार दुमका में 26 मई एवं पाकुड़ में 27 मई को झारखण्ड विकास मोर्चा का विशाल आदिवासी महा सम्मलेन होगा। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा की 3 मई को दुमका परिसदन में महा सम्मलेन को सफल बनाने को लेकर बैठक होगी । जिसमें झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री व झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में दुमका,जामताड़ा,साहेबगंज एवं पाकुड़ के ज़िला अध्यक्ष,केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य, सभी प्रखंड अध्यक्ष,मंच -मोर्चा के सभी पदाधिकारी आदि मौजूद रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *