
दुमका : झारखंड में पहली बार दलीय आधार पर कराए गए नगर निकाय चुनाव में राज्य की उपराजधानी दुमका के मतदाताओं ने निर्दलीयों के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी है। शुक्रवार को चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद यहां अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता झा और उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार लाल के पक्ष में जनता का फैसला आया है। श्वेता झा ने इस चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी अमिता रक्षित को 8288 मतों से हराया .जबकि निर्दलीय विनोद ने झामुमो के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया को 1697 मत से हराकर चुनावी जीतने में सफल हुए हैं। श्वेता झा को कुल 14,141 मत प्राप्त हुआ है जबकि अमिता रक्षित 5853 मत हासिल हुआ है। निर्दलीय विनोद कुमार लाल को उपाध्यक्ष पद के लिए 8703 मत और अभिषेक चौरसिया को 7006 मत प्राप्त हुए हैं
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अरबी खातून को मात्र 871 मत से ही संतोष करना पड़ा है जबकि भाजपा की बागी प्रत्याशी ममता साह को 939 मत मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी अनुपम कुमारी सिंह को 630 मत प्राप्त हुए हैं और नोटा में 393 मत डाले गए हैं।
इधर उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी गरीब दास को 3665 मत मिले हैं। राष्ट्रीय दल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रो. मनोज अंबष्ठ 1263 मत हासिल हुआ है। आजसू के रमेश मंडल ने 1130 मत प्राप्त किए जबकि राजद के जीतेश कुमार दास को 353 मत से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी मो. शरीफ को 408 मत प्राप्त हुआ है।








