Home / News / दुमका महिला कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

दुमका महिला कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

दुमका ।
महिला काँग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी  की प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी ख़ातून के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की  सोनिया गांधी  का जन्मदिन दुमका हिजला स्थित नेत्रहीन बच्चो के विद्यालय में जाकर मनाया गया।श्रीमती गांधी जी की तस्वीर पर तिलक लगाकर, केक काटा गया तथा उनकी स्वस्थमय जीवन की कामना की गई।बच्चो को केक आदि खिलाया गया।महिला कांग्रेस की सदस्यो ने नेत्रहीन बच्चो के साथ काफी समय बिताया और मनोरंजन किया बच्चो ने गीत गाकर सुनाया, ख़ातून बच्चो के साथ अगले सप्ताह वनभोज पर जाने का कार्यक्रम तय कर के आई है।बच्चे काफी खुश और उत्साहित हो गए।आज खुशी के इस मौके पर  बसंती हेम्ब्रम, पुष्पा हिम्मतसिंहका, छवि दास, हसीना बीबी, पूजा कुमारी, सिमा ख़ातून, नगमा ख़ातून, सलमा ख़ातून, नुसरत ख़ातून, अबिया इज़्ज़ाह, रुक्सार ख़ातून, बिटिनी सोरेन, मो अंजुम आदि मुख्यरूप से उपस्थित थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *