Home / News / लोजपा निकाय चुनाव में बीजेपी को नहीं करेगी सहयोग

लोजपा निकाय चुनाव में बीजेपी को नहीं करेगी सहयोग

दुमका। बीजेपी की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी दुमका निकाय चुनाव में बीजेपी को सहयोग नहीं करेगी बल्कि चुनाव मैदान में अपना उमीदवार उतारेगी .लोजपा ने दुमका नगर निकाय एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत चुनाव में सभी पदों पर उम्मीदवारी तय करेगी। यह निर्णय सृष्टि पार्क में आयोजित बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में लिया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि अगामी नगर निकाय एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद के पदों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसमे बीजेपी का सहयोग नहीं करेगे . क्यों की यह स्थानीय निकाय चुनाव है. लोजपा अपना उमीदवार मैदान में उतराने के लिए स्वतंत्र है. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता जीवन राय, प्रदेश महासचिव सह संथाल परगना प्रभारी मनोज राय, प्रदेश सचिव मोहन साह, युवा प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता, जिला महासचिव सह प्रवक्ता हेमंत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगन राणा, तापस भंडारी, कोषाध्यक्ष सुनील साहा, युवा जिला अध्यक्ष छोटेलाल झा आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *