
दुमका। झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र.) की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं तेलंगाना के विधानसभा चुनाव परिणाम यह साबित करता है की बीजेपी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ गया है । जनता से झूठा वादा करने वाली पार्टी का करारा हार वक्त के साथ हो ही जाता है। पांचो राज्यो में मोदी मैजिक फ़ैल हो गया। झाविमो ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा की जनता ने बीजेपी और मोदी सरकार को नकार कर यह दिखा दिया की देश में परिवर्तन चाहिए। बीजेपी का फुट डालो और राज करो का नीति देश में अब नहीं चलने वाला है। राज्य की जनता बीजेपी का दोहरा चरित्र को समझ गई है। आने वाले 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को उखाड़ फैकेगी।








