Home / News / रघुवर सरकार की लापरवाही के कारण भूख से गई कालेश्वर सोरेन की जान-प्रो अंजुला मुर्मू

रघुवर सरकार की लापरवाही के कारण भूख से गई कालेश्वर सोरेन की जान-प्रो अंजुला मुर्मू

दुमका।
झारखण्ड विकास मोर्चा की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मार्था हांसदा, संगठन मंत्री विजय ठाकुर एवं प्रखंड अध्यक्ष हराधन मरीक जामा प्रखंड के आसनसोल कुरुवा पंचायत के महुआटांड गांव में पहुंचे जंहा कालेश्वर सोरेन की मौत भूख से हुई थी। झाविमो की टीम ने स्व कालेश्वर सोरेन के बच्चों (बेटा-बेटी) से मुलाकात कर उन्हें सांतवना दिया। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की इस दुःख की घड़ी में झाविमो आपलोगो के साथ है। झाविमो आपलोगो को हक़ दिलाने के लिए जो भी संभव होगा उसे करने में हमेशा आगे रहेगा। मौके पर प्रो अंजुला ने कहा की स्व कालेश्वर सोरेन की मौत रघुवर सरकार की लापरवाही के कारण भूख से हुई है। राज्य में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सारे योजना फ़ैल है। स्व सोरेन को अगर अंतोदय योजना का लाभ मिलता तो उसकी मौत नहीं होती। स्व सोरेन की मौत रघुवर सरकार की विफलता को दर्शता है। बीजेपी सरकार अच्छे दिन आएंगे का सपना दिखाकर लोगो को भूख से मार रही है। प्रो अंजुला ने कहा की गांव के प्रधान न बताया की स्व कालेश्वर सोरेन की जान भुखमरी और झारखण्ड सरकार ने ली है। सरकार के द्वारा कोई योजना का लाभ स्व सोरेन को नहीं मिला। मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू ने कहा की स्व सोरेन के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो झाविमो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *