Home / News / आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप मामला में पड़ोसी निकला रेपिस्ट ,एसपी ने किया खुलासा

आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप मामला में पड़ोसी निकला रेपिस्ट ,एसपी ने किया खुलासा

दुमका । उपराजधानी में आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप मामला में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है । एसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस के अनुसंधान को दिग्भ्रमित करने के लिए घटना को गैंगरेप का रूप देने का प्रयास किया। एसपी के मुताबिक 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर के पीछे में रहनेवाले एक लड़के ने इशारे से रविवार की रात अपने घर की छत पर बुलाया था। जहां लड़के ने छत पर ही लड़की के साथ रेप किया । जिसके बाद लड़की ने कहा कि वह इस हालत में घर नहीं जा सकती। इसके बाद एक योजना बनाकर लड़के ने लड़की के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में बालु भरकर झांडी में छोड़ दिया गया। ताकि पूरा मामला गैंग रेप का लगे । एसपी ने बताया कि फ़ॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरा मामला खुल कर सामने आएगा । पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अब तक के अनुसंधान में जो बात आई है उसके अनुसार । नाबालिग लड़की अपने परिचय के पड़ोसी लड़के के बुलाने के बाद रात के करीब 10 बजे उसके पास गई । लड़के ने अपने घर के छत पर ही उसके साथ जबरस्ती रेप किया । बाद में जब लड़की के घर बाले उसे खोजने लगे तो दोनों ने डर कर इस गैंग रेप की घटना का स्क्रिप्ट बनाया । लड़के ने लड़की को डराया की तुम्हारे साथ जो होना था अब हो गया अब बात फैलाने से तुम्हारा भी बदनामी होगा और हमारा भी बदनामी होगा । फिर उसने लड़की को विश्वास में ले कर उसका हंथ-पेर बांधा ओर पास में ही खेत के पास झांरी में फेंक दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *