Home / News / छात्रों द्वारा कुलपति का पुतला दहन करना दुर्भाग्यपूर्ण -प्रो अंजुला मुर्मू

छात्रों द्वारा कुलपति का पुतला दहन करना दुर्भाग्यपूर्ण -प्रो अंजुला मुर्मू

दुमका।

सिदो कान्हू मुर्मू विवि की कल्चरल कॉर्डिनेटर प्रो अंजुला मुर्मू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की सिदो कान्हू मुर्मू विवि के 27 वे स्थापना दिवस के दिन कुछ छात्रो द्वारा माननीय राज्यपाल के कार्यक्रम में एस पी कॉलेज के छात्रो द्वारा नृत्य प्रस्तुति में अवसर नहीं मिलने पर जो रोष जता रहे है एवं कुलपति का पुतला दहन कर उसे गलत रूप देने का प्रयास कर रहे है ,ये दुर्भाग्यपूर्ण है माननीय राज्यपाल के कार्यक्रम में 09 प्रस्तुति होनी थी। जिसे क्रमानुसार बनाया गया था । जो की पूर्व में तय था। राज्यपाल महोदया का 11:30 से 01:30 तक समय निर्धारित था। कार्यक्रम में विलम्ब होने के कारण मात्र 4 प्रस्तुति ही किया गया। राज्यपाल महोदया ने सूफी,कथक(ब्यूटी मनीषा बेसरा),देवघर कॉलेज एवं एसपी महिला कॉलेज के द्वारा प्रस्तुति को देखा। समय नहीं रहने के कारण राज्यपाल महोदया ने बाँकी 5 प्रस्तुति नहीं देख पायी। जिसके कारण राज्यपाल महोदया ने खेद जताया और कहा की जिन प्रतिभागियों का कार्यक्रम नहीं देख पाई वो उन छात्र -छात्राओं के कला दल को राजभवन में होली के पूर्व आने के लिए आमंत्रित किया है। जल्द ही विवि राजभवन से कार्यक्रम लेगी। यंहा बता दे की विवि का ऐसा कोई भी मनसा नहीं था की एसपी कॉलेज के संथाली नृत्य को प्रस्तुत करने से वंचित रखा गया है.यंहा बता दे की माननीय कुलपति संथाली रीतिरिवाज का बहुत सम्मान करते है. और एस पी कॉलेज में विगत 9 जनवरी को सोहराय पर्व में संथाली परिधान पंछी पहन कर मांदर बजा कर सोहराय पर्व में शिरकत किये थे .