Home / News / 8 मार्च को श्री अमड़ा की महिलाएं मनायेगी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

8 मार्च को श्री अमड़ा की महिलाएं मनायेगी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

दुमका।  उपराजधानी के श्रीअमड़ा में प्रो अंजुला मुर्मू की अध्यक्षता में आगामी 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने एवं महिलाओं को सशक्त व जागरुक करने को  लेकर महिलाओ की एक बैठक हुई। मोके पर प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की महिलाओ के हित के लिए एक जगह एकत्र होकर 8 मार्च को सभी महिलाएं मिलकर  एक समिति का भी गठन किया जायेगा। जिसमे समिति के द्वारा महिलाओं कि उत्थान, समस्या एवं समाधान पर कार्य करेगी। प्रो अंजुला ने कहा की  महिलाओं को जागरुक करने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा एवं महिलाओं को जागरुक कर रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें स्वालंबन बनाने पर जोर दिया जाएगा। महिला दिवस के दिन  ,नृत्य ,दौड़, चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर, घड़ा दौड़, सामूहिक  नृत्य  प्रतियोगिता का आयोजन एवं रैली निकाल कर महिलाओं को जागरुक किया जाएगा।बैठक में सेविका मुर्मू ,अल्बिना मालतो , अंजलि हेंब्रम ,शीला देवी, उषा किरण हेम्ब्रम, सुजाता सोरेन, रेखा कुमारी, माला देवी, हपनी टूडू, ललिता हांसदा, गौरी देवी सूरजमुन्नी देवी, श्रीमती किस्कू ,इसटेंशिला मुर्मू दुलड़ बास्की, तालामय हेम्ब्रम,फुलमणि रॉय,मिनुवा बीबी,रेशमी मरांडी,जयंती रानी,बहारानी मुर्मू,मीरु मुर्मू ,विनोति देवी आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *