झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संताल परगना जोनल प्रवक्ता संजीत सिंह ने कहा की तीन राज्यो में कांग्रेस कें शानदार प्रदर्शन यह साबित करता है की देश में भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई ओर 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव कें पहले यह सेमीफाइनल चुनाव जीत कर कांग्रेस में नए ऊर्जा का संचार हुआ है । यह जीत 2019 कें चुनाव कें पहले कार्यकर्ताओ कें मनोबल को मजूबत करेगी । प्रवक्ता ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा यह जीत जनता की जीत है। भाजपा कें जनविरोधी नीति कें चलते देश कें नौजवान किसान मजदूर ,व्यापारी ,कर्मचारी परेशान है ओर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी कें जुमले कें सहारे देश चलना चाहते है। इनके जुमले को देश कि जनता समझ चुकी है इसी का परिणाम है कि इन चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ओर तीनो राज्य कि जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ओर कांग्रेस पार्टी पर भरोसा किया है । कांग्रेस कें हाथो फिर राज्य कि बागडोर राज्यस्थान, छतीसगढ़ ओर मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस कें हाथो में सौपा है। हम इन तीनो राज्य की जनता को धन्यवाद देते है । भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी , कमलनाथ , अशोक गहलोत, सचिन पायलट , ज्योतिराध्य सिंधिया एवं श्री वघैल कें साथ साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कें सह प्रभारी उमंग सिंघार को बधाई ।
प्रवक्ता ने क़हा की 2019 कें लोकसभा एवं विधानसभा कें आम चुनाव में झारखंड में भाजपा का सफाया तय है। राज्य में भाजपा नीत सरकार से कर्मचारी ओर आम जनता परेशान है । ओर राज्य कें मुखिया हर मोर्चे पर विफल है। चाहे शिक्षा हो या स्वास्थ या फिर रोजगार देने की बात हो। राज्य की रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल है । जिसका जवाब झारखंड की जनता 2019 कें चुनाव में देगी ।








