Home / News / बीजेपी पार्टी के हर आदेश का पालन करूंगी, कांग्रेस में महिलाओ का सम्मान नहीं-अमिता रक्षित

बीजेपी पार्टी के हर आदेश का पालन करूंगी, कांग्रेस में महिलाओ का सम्मान नहीं-अमिता रक्षित

दुमका : उपराजधानी दुमका में पहले होल्डिंग टैक्स से सरकार को केवल 10 लाख का राजस्व मिलता था। सरकार और नगर परिषद के प्रयास से यह बढ़कर 1.30 करोड़ पहुंच गया है। जलापूर्ति योजना की वजह से नगर परिषद को सलाना 70 से 75 लाख रुपया राजस्व के रूप में मिल रहा है।

उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने सोमवार को अपने निजी आवास में प्रेसवार्ता कर कही। हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली अमिता रक्षित ने कहा कि अभी पार्टी की सक्रिय सदस्य के रूप में काम करूंगी। पार्टी के हर आदेश का पालन करूंगी। कांग्रेस में महिलाओ का सम्मान नहीं होता है। दुमका में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का व्यवहार ठीक नहीं है। जिस कारन पार्टी को छोड़ दिया। रक्षित ने कहा कि पिछले चुनाव के समय 35 घोषणा की थी। इसमें 30 पर काम कराया गया। पांच योजनाएं नगर विकास के अधीन हैं। उन पर काम चल रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि 10 साल में भी कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन का चयन नहीं होना दुखद है। हाल में सक्रिय प्रयास की वजह से नगर परिषद द्वारा पांच जगहों का चयन किया गया है। जल्द ही एक स्थल का चयन कर उस पर काम शुरू हो जाएगा। अभी मेलगढ़ा में जिस जगह पर शहर का कचरा डाला जा रहा है। वहां से कचरा हटाकर 156 गरीब परिवार को बसाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 295 आवास का निर्माण कराया गया है। 312 में काम चल रहा है। शहर को साफ रखने के लिए लाखों की लागत से कूड़ादान की खरीद की गई है। जल्द ही शहरी क्षेत्र में 1100 लीटर के 22 और 240 लीटर के 50 कूड़ादान और लगाए जाएंगे। सूखा और गीला कचरा निष्पादन के लिए पांच हजार कूड़ादान का वितरण किया जाएगा। पूरे नगर परिषद को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। 1382 व्यक्तिगत और पांच आधुनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पांच सामुदायिक का काम चल रहा है।

Tagged:

2 Comments

  • Hame aap se Yahi Umeed the
    Dumka basi ko pata hi aap ka
    Faishala jave ve galat nahi ho
    Sakta hi
    Hum sab aap ke sat hi

  • Hame aap se Yahi Umeed the
    Dumka basi ko pata hi aap ka
    Faishala kave ve galat nahi ho
    Sakta hi
    Hum sab aap ke sat hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *