Home / News / उपराजधानी दुमका में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

उपराजधानी दुमका में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दुमका .
झारखंड की उपराजधानी दुमका में 12 साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मूल रूप से पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा की रहने वाली है। वह दुमका के कडलबील इलाके में अपने चाची के घर पर रहकर पास के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात 9:00 बजे यह बच्ची घर का दरवाजा बंद करने निकली थी। इसी दौरान तीन लड़के उसे उठाकर घर के पीछे ले गए। उसके मुंह में बालू भर दिया और हाथों को रस्सी से बांधकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया जिसके कारण बच्ची बेहोश हो गई। सोमवार की सुबह 6:00 बजे स्थानीय लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी। उसे गंभीर हालत में दुमका सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जहां बच्ची को होश आ गया है। सामूहिक बलात्कार की इस घटना को लेकर डी आईं जी अखिलेश कुमार ,दुमका के एसपी किशोर कौशल, डीएसपी अशोक कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मौके पर झारखंड विकास मोर्चा की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा की दुष्कर्म करने वाले आरोपी को देश के बने नए कानून के तहत फाँसी की सजा मिलने चाहिए। नवनिर्वाचित नगर पर्षद अध्यक्ष श्वेता झा,पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित , सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन अमरेंद्र यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *