दुमका । सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय युवा महोत्सव (उत्कर्ष) का उद्घाटन झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने झंडोतोलन एवं दीप प्रज्वलित कर किया । मोके पर मंत्री ने छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद के बताये हुए मार्ग पर चले ,उन्हें अपना आदर्श मानकर सफलता की ऊंचाई को प्राप्त करे.युवा महोत्सव में 13 अंगीभूत कॉलेज ने भाग लिया । उद्घाटन के पूर्व प्रतिभागियों की ओर से पोखरा चौक से सुबह नौ बजे विभिन्न वेष-भूषा में झांकी निकाली गई.जो एसपी कॉलेज तक पैदल गयी। मंच में कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा,प्रतिकुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, डीएसडब्ल्यू डॉ. जी गंगोपाध्याय,कुलसचिव डी एन सिंह आदि मोजूद थे. मंच संचालन प्रो अंजुला मुर्मू एवं प्रो अंजनी शर्मा ने किया । युवा महोत्सव में छात्र – छात्राओं के द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.
सिदो-कान्हु मुर्मू विवि में श्रम नियोजन मंत्री ने किया युवा महोत्सव का उद्घाटन








