Home / News / रिश्वत लेते पशु चिकित्सा पदाधिकारी व पशुपालन दूत गिरफ्तार

रिश्वत लेते पशु चिकित्सा पदाधिकारी व पशुपालन दूत गिरफ्तार

झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जामा के पशु चिकित्सा पदाधिकारी अनिल केरकेट्टा और प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित पशुपालन दूत परिजात कुमार भुई को ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया है. जामा थाना क्षेत्र के बागझोपा गांव निवासी उमेश कुमार ने एसीबी से शिकायत की थी.
उमेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे वज्रपात से उनके दो काड़ा (मवेशी) की मौत हो गयी थी. मुआवजा के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी. इस मामले में उमेश कुमार उसी दिन अनिल केरकेट्टा को इसकी सूचना दी. उन्होंने सत्यापन किया और कहा कि बाद में कार्यालय में आकर मिलना काम हो जायेगा. इसके बाद आवेदक कई बार पशु चिकित्सा पदाधिकारी से मिले पर मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किया गया. इसके एवज में चार हजार रुपये की मांग की गयी. काफी विनती करने के बाद 2500 रुपये में बात बन गयी. गुरुवार को रुपये की मांग की थी. इस क्रम में उमेश ने एसीबी से संपर्क किया. एसीबी ने जाल बिछा कर पशुचिकित्सा पदाधिकारी अनिल केरकेट्टा व अप्राथमिकी आरोपित पशुपालन दूत परिजात कुमार भुंई को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *