प्लास्टिक से बने कोई भी चीज का प्रयोग न करें-एनएस रॉय

पाकुड़/अमड़ापाड़ा :झारखण्ड के सिंगारसी स्थित वायु सेना कैम्प के एयर फोर्स के सैनिक व केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त रूप से स्टेशन कमांडर एनएस रॉय के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया। यह सफाई अभियान शनिवार को गार्ड रूम से मामामोड़ तक चलाया गया। इस दौरान स्टेशन कमांडर ने आम लोग सहित दुकानदार – व्यवसायी आदि को अपने संदेश में कहा कि हम व्यक्तिगत या सामुहिक तौर पर प्लास्टिक का उपयोग न करें। अगल – बगल के माहौल को स्वच्छ रखें। अपने घरों के साथ साथ सामुदायिक स्थान जैसे हाट, चौंक चौराहा एवं स्कूल को स्वच्छ रखें। प्लास्टिक का उपयोग मानव और पशु दोनों के जीवन के लिए बेहद नुकसानदेह है। यह पर्यावरण के साथ – साथ सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। कहा कि प्लास्टिक के बने सामानों में खाद्य -पदार्थों के साथ अन्य किसी भी चीज का उपयोग अपने दैनिक जीवन में न करें। स्टेशन कमांडर ने कहा कि अपने आसपास गांव मोहल्ले में किसी प्रकार की प्लास्टिक के सामान का उपयोग ना करें। प्लास्टिक के उपयोग से मानव जीवन और पशु जीवन के लिए हानिकारक है। एवं पर्यावरण को भी दूषित करता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से बने कोई भी चीज का प्रयोग नहीं करें।
===========
पाकुड़ से विनोद कुमार








