दुमका :झारखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार भाजपा में शामिल होने के कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस से जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया। परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा में शामिल होने का खंडन करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया भी लगातार उनके भाजपा में शामिल होने की बातें परोस रही है, जो खेदपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमलोग विचारधारा में रहने वाले है। जनता के सुख-दुःख साथ रहने वाले हैं। उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया है।
उन्होंने कहा खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर कहा कि यह योजनाएं कांग्रेस सरकार की रही है। भाजपा सरकार ने योजनाओं के केवल नाम बदलने का काम किया है। बिजली दर में बेहाताशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हकीकत जनता नहीं जान पा रही है। बादल पत्रलेख ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ब्रेक फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने साथी दलों का भरोसा जीतकर अगर अच्छी तरह से चुनाव लड़े तो निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन कर जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी। मोके पर जिलाध्यक्ष श्यामल सिंह ,कांग्रेस नेता डॉ सुशील मरांडी ,मनोज अम्बस्ट आदि मौजूद थे .
भाजपा में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है : बादल पत्रलेख








