Home / News / भाजपा ने बाईक रैली निकाल कर किया शहर भ्रमण

भाजपा ने बाईक रैली निकाल कर किया शहर भ्रमण

दुमका के लोगों के मन में कमल खिलता है, कमल बसता है- डॉ लुईस मरांडी
दुमका: उपराजधानी में भाजपा दुमका विधानसभा में सत्ता बनाये रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जहां देश के पीएम मोदी तक चुनावी सभा संबोधित कर गये। वहीं उम्मीदवार मंत्री सह उम्मीदवार डॉ लुईस मरांडी लगातार जनसंपर्क करती दिखी। अहले सुबह मॉर्निंग वाक कार्यकर्त्ताओं के साथ गली-मुहल्ला तक पहुंच चौक-चौराहे पर चाय का चुस्की ले, थकान दूर दिखी। प्रचार के अंतिम सुबह में शिवपहाड़ में जनसंपर्क चला जनसर्थन मांगी, तो दोपहर में कार्यकर्त्ताओं के आग्रह पर यज्ञ मैदान बाईक रैली निकाली। इस अवसर पर उम्मीदवार डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि हरेक माध्यम से, लोगों तक पहुंचने का काम किया। लगातार पदयात्रा करती रही। पांच साल के कार्यो को जनता के समाने रखने का काम किया है। प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्त्ताओं का उत्साह और जनसर्थन देखते बन रहा था। दुमका के लोगों के मन में कमल खिलता है, कमल बसता है। उन्होंने संथाल परगना के भाजपा के कार्यो को देख सभी 18 विधानसभा में परचम लहराने की बात कही। भाजपा हवा में नहीं बात करती है, जनता साथ है। रैली का नेतृत्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा कर रहे थे। मोके पर लक्ष्मी कुमारी ,सुषमा कुमारी , युवा मोर्चा के अमित रक्षित, बिप्लव शर्मा, रवि शंकर, जीतु सिंह, विक्की पाठक, राजीव कुमार, मनोज मंडल, अरबिंद पांडेय, प्रशांत कुमार झा, विक्रम यादव, मुकेश कुमार बैरा, संतोष राम आदि उपस्थित थे। इधर विभिन्न प्रखंडों में भी रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *