बारिश के बीच हुआ भाजपा का दुमका विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन
दुमका: उपराजधानी में दुमका विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन आउटडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दता ने किया । भारी बारिश के बावजूद भी दुमका विधानसभा में हजारों की तादाद में लाभार्थी छाता और प्लास्टिक लपेटे पहुंचे। सम्मेलन में समाज कल्याण मंत्री सह विधायक डाॅ लुईस मरांडी ने लगातार हो रही बारिश में लाभार्थियों के सम्मेलन में शामिल होने के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि देखकर बस इतना कहना चाहूंगी, कि विपक्षी अपनी जमानत बचा ले तो काफी है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए वह जानते है, जिस दिन दुमका सहित संताल परगना के लोग अपने पैर पर खड़ा हो जायेगे, उस दिन क्षेत्र से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि झामुमों आदिवासियों के हितैषी थे तो मेडिकल काॅलेज, आईटीआई काॅलेज, केंद्रिय विद्यालय, फार्मसिस्ट काॅलेज लाने का क्यों नहीं काम किया। मंत्री डाॅ मरांडी ने हेमंत सोरेन पर वार करते हुए कहा कि अगर वह साधारण मंत्री होकर इतना बड़ा बड़ा योजना लाने का काम किया तो वह मुख्यमंत्री रहकर भी आदिवासियों के हित में कुछ नहीं करने का काम किया। वहीं योजनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने और जमीन छीनने के लोगों के बीच दुष्प्रचार बताया। इस अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों को मंत्री डाॅ मरांडी ने गिनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम मंत्री राज पलीवार, प्रभारी के रूप आए बबलू भगत, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज प्रसाद भंडारी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मृणाल मिश्रा, मसलिया बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष दास, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल आदि उपस्थित थे।








