Home / News / झामुमो का नामोनिशान मिटा देंगे संथाल परगना से -रघुवर दास

झामुमो का नामोनिशान मिटा देंगे संथाल परगना से -रघुवर दास

दुमका : झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जोहार जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान उपराजधानी दुमका के गुजीसीमल, पत्ताबाड़ी, बरमसिया, मोहुलपहाड़ी गांव के लोगों से मिलते हुए शिकारीपाड़ा प्रखण्ड पहुंचे एवं जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसी पार्टियों ने धारा 370 और 35 ए हटाये जाने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां पाकिस्तान की भाषा बोलती है. ऐसे दल राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है. लोकसभा चुनाव में जिस तरह आप सभी ने कांग्रेस को सबक सिखाया और झामुमो के शिबू सोरेन को नकारा, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने वाले इन दलों का सफाया कर दें. उन्होंने कहा कि तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री हुए लेकिन आपके हित के बारे में न सोच कर केवल अपने हित का कार्य किया है. यह संथाल परगना के विकास के दौड़ में पिछड़ने का बड़ा कारण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल आदिवासी समाज वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा लूटा जाता रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रारम्भ से ही केवल अपना मत पेटी और अपनी अर्थ पेटी भरा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सब मालामाल हो गए. सीएनटी और एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने किया. गरीब और भोले भाले आदिवासियों की जमीन को सस्ते में खरीद ली. कई शहरों में सोरेन परिवार की जमीन है. जनता ऐसे लोगों से दूर रहें और गुमराह करने वालों को चुनाव में सबक सिखाए। संथाल परगना से झामुमो का नामों निशान मिटा दें. क्योंकि झामुमो मतलब झारखण्ड मुद्रा मोचन पार्टी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो ने आदिवासियों को शराब पिलाकर उनकी नस्ल बिगाड़ने का काम किया है. विकास से इन्हें कोई वास्ता नहीं था. शिकारीपाड़ा विधानसभा से भाजपा को जिताएं. इससे क्षेत्र में विकास होगा. इस विकास के लिए आपके समर्थन की जरुरत होगी. मौके पर दुमका सांसद सुनील सोरेन एवं झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री सह दुमका विधायिका डॉ लुईस मरांडी सहित पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्त्ता आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *