Home / News / एस पी नरेन्द्र कुमार सिंह ने देवघर गोली काण्ड मामला का किया उद्घभेदन

एस पी नरेन्द्र कुमार सिंह ने देवघर गोली काण्ड मामला का किया उद्घभेदन

देवघर : एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दिनांक 16.09.2019 को रात्रि के करीब आठ बजे विकास कुमार साह, उम्र-32 वर्ष, पिता- कृष्ण प्रसाद साह, सा0 कास्टर टाउन, तीन नंबर फाड़ी के पास, थाना-नगर थाना, जिला देवघर अपने मित्र आनंद भारद्वाज के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने हेतु सेंट्रल इन रेस्टोरेंट बिग बाजार के पास शामिल होने गए। पार्टी में 12 से 13 मित्र पहुंचे थें। उस पार्टी में प्रियेस सिंह और छोटू सिंह, पिता शैलेश सिंह, रामेश्वरम् होटल देवघर भी शामिल थे। लगभग रात्रि के 10ः00 बजे सभी सभी मित्रों द्वारा खाने पीने के बाद विकास कुमार साह द्वारा बताया गया कि मेरी माँ का कॉल आया है मैं घर जा रहा हूं। सभी दोस्तों को बाय, यह कहते हुए उठकर जाने के क्रम में अपने दोस्तों की पीठ थपथपा कर बाय बोल रहे थे। जैसे ही यह प्रियेस सिंह के कंधे पर हाथ रखकर बाय बोल कर आगे बढ़े, प्रियेस सिंह गुस्से में आकर विकास कुमार साह को गाली गलौज करने लगे। तब उन मित्रों के द्वारा विकास कुमार साह को समझा-बुझाकर अपने घर जाने को कहा गया तो यह वहां से अपने घर के लिए चले गए। प्रियेस सिंह उर्फ छोटू सिंह के द्वारा अपने मित्रों से विकास कुमार के घर का पता पूछने लगे, परंतु उसका किसी भी मित्रों के द्वारा घर का पता नहीं बताया गया। तत्पश्चात प्रियेस सिंह के द्वारा अन्य लोगों से विकास कुमार का घर पता पूछने गया तो उसी में से किसी के द्वारा बताया गया कि विकास कुमार का चचेरा भाई अभिषेक कुमार साह का घर जानते हैं। तत्पश्चात प्रियेेस सिंह अपने मित्र/परिजन के साथ अभिषेक कुमार साह के घर पर रात्रि लगभग 1ः00 बजे पहुंचे और अभिषेक कुमार साह के घर पर पहुंचने के बाद उनको बुलाया गया तब अभिषेक कुमार बाहर आए इनके बाहर आते ही प्रियेस सिंह के द्वारा अभिषेक कुमार सिंह केे कनपटी में पिस्टल सटाते हुए बोले कि विकास का घर कहां है और अपने साथ अभिषेक कुमार साह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर विकास कुमार के घर जाने हेतु निकल गए। अभिषेक कुमार साह के द्वारा विकास कुमार साह का घर दिखाया गया तब अभिषेक कुमार साह को पुनः प्रियेस सिंह के मित्र के द्वारा घर वापस भिजवा दिया गया। प्रियेस सिंह एवं अन्य साथियों के साथ विकास कुमार साह के घर पर 6 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें 2 गोली खिड़की को छेदते हुए अंदर गया तथा एक गोली दीवार पर लगे, जिसके संदर्भ में देवघर नगर थाना कांड संख्या-524/19, दिनांक 17.09.2019,धारा-307/34 भा0द0वि0 एवं 25 (1 बी) ए/26/27 आम्र्स एक्ट विरूद्ध। 1. प्रियेस सिंह उर्फ छोटू सिंह, पिता-शैलेस सिंह, सा0 रामेश्वरम् होटल 2. कश्यप सिंह उर्फ गप्पू, पे0 अनिल सिंह, सा0 विलियम्स टाउन, दोनों नगर थाना, जिला देवघर के एवं अन्य दो अज्ञात अपराधियों पर प्रतिवेदित किया गया है।

घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों के नाम…
1. प्रियेश सिंह उर्फ छोटू, पे0 शैलेश सिंह, सा0 रामेश्वरम् होटल, देवघर नगर थाना।
2. ऋषिकेश सिंह उर्फ जितू पे0 अशोक सिंह, सा0 विलियम्स टाउन, नगर थाना, देवघर।
3. कश्यप सिंह उर्फ गप्पू, पे0 अनिल सिंह, सा0 विलियम्स टाउन, नगर थाना, देवघर।
4. जितेन्द्र कुमार, पिता स्व0 कैलाश प्रसाद, सा0 सलौनाटाड़, नगर थाना, देवघर।
5. कुमार संदीप पे0 स्व0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा0 सलौनाटाड़, नगर थाना, जिला देवघर।
6. श्रवण कुमार थानादार, पे0 राधाकांत थानादार, स0 थानपुर, थाना जामा, दुमका।
उल्लेखनिय है कि काण्ड के त्वरित अनुसंधान के क्रम में 12 घंटे के अंदर जितेन्द्र कुमार, पे0स्व0 कैलाश प्रसाद, सा0 सलौनाटाड़, नगर थाना जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्ति के निशानदेही पर होटल रामेश्वरम् में छापेमारी एवं तालाशी की गयी। जहां होटल के स्टोर रूम से घटना में प्रयुक्त किया गया पिस्टल, कट्टा एवं गोली बरामद किया गया तथा घटनाक्रम में सम्मिलित अभियुक्ति 1. कुमार सुदीप पे0स्व0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा0 विलियंस टाउन, नगर थाना, जिला देवघर 2. श्रवण कुमार थानादार, पे0 राधाकांत, थानादार, सा0 थानपुर, थाना जामा जिला दुमका को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जहां पर बर्थ डे पार्टी के स्थान पर सेंट्रल इन रेस्टोरेंट का सीसीटीवी फुटेज तथा रामेश्वरम् होटल का डीवीआर, सीसीटीवी फुटेज को भी प्राप्त किया गया।
घटना में प्रयुक्त बरामद यथा- देसी कट्टा-02, देसी आॅटोमेटिक पिस्टल- (मैगजिन सहित) 01, 7.65 की जिंदा गोली-11, 315 की जिंदा गोली 08 व मोटरसाईकिल 02 बरामद किये गये है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों यथा- पु0नि0 विक्रम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, नगर थाना, पु0अ0नि0 अविनाश कुमार गौतम, नगर थाना, स0अ0नि0 रामानुज सिंह, नगर थाना, स0अ0नि0 श्रीकांत वाजपेयी, नगर थाना, स0अ0नि0 मदन चौधरी, नगर थाना, हव प्रमानंद मंडल, नगर थाना, आ0ध्873 सुचित्र महतो, नगर थाना, आ0ध्683 रतन कुमार ओझा, नगर थाना, आ0रिजायुल हक, तकनीकी शाखा, आ0कृष्ण पुर्ति, तकनीकी शाखा, आ0 विश्वजीत कुमार, तकनीकी, शाखा, कृष्ण पुर्ति, तकनीकी शाखा, च0अ0 चंद्रकांत मिश्रा, नगर थाना शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *