Home / News / झाविमो से दुमका विधान सभा के लिए प्रो अंजुला मुर्मू ने किया नामांकन

झाविमो से दुमका विधान सभा के लिए प्रो अंजुला मुर्मू ने किया नामांकन

जामा से अर्जुन मरांडी ,जरमुंडी से डॉ संजय कुमार एवं शिकारीपारा से राजेश मुर्मू ने भरा पर्चा
दुमका : दुमका विधानसभा से झाविमों पार्टी के रूप में प्रो अंजुला मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी -सह-अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।


वंही जरमुंडी विधानसभा से झाविमो के प्रत्याशी रूप में डॉ संजय कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका अल्बर्ट बिलुंग को अपना नामांकन पत्र सौंपा।जामा विधानसभा से अर्जुन मराण्डी झाविमो से निर्वाची पदाधिकारी- सह-अपर समाहर्ता सुनील कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वंही शिकारीपाड़ा विधानसभा से झाविमो पार्टी के रूप में राजेश मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *