Home / News / विधानसभा चुनाव से पूर्व दुमका पुलिस ने पुलिस से लूटे गए हथियार ,गोलियां व ग्रेनेड किया बरामद

विधानसभा चुनाव से पूर्व दुमका पुलिस ने पुलिस से लूटे गए हथियार ,गोलियां व ग्रेनेड किया बरामद

दुमका: दुमका पुलिस रानेश्वर थाना क्षेत्र के भुस्की पहाड़ी जंगल से भारी मात्रा में छुपाकर रखे हथियार, गोला बारूद, नक्सली साहित्य सहित अन्य समाग्री बरामद की है। इसकी जानकारी एसपी वाई एस रमेश ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस सर्च अभियान के दौरान रानेश्वर थाना क्षेत्र के भुस्की पहाड़ी के जंगल से बरामदगी की है। पुलिस दो इंसास रायफल, 383 इंसास की गोली, 8 इंसास मैगजीन, एक हैंड ग्रनेड, एक फ्यूज हैंड ग्रेनेड, दो पुलथ्रू, दो मैगजीन पाउच सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद की है। एसपी ने बताया कि लोकसभा 2014 के दौरान हुए लैंड माईंस ब्लास्ट में शहीद रघुनंदन झा से लूटा इंसास रायफल है। नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान लौट रहे पोलिंग पार्टी को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पलासी गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट किया था। जिसमें पांच पुलिसकर्मी एवं तीन मतदानकर्मी की हत्या कर नक्सलियों ने हथियार लूट ले गये थे। वहीं एक इंसास रायफल वर्ष 2013 में पाकुड़ एसपी शहीद अमरजीत बलिहार के आरक्षी मनोज कुमार हेम्ब्रम से लूट गया था। घटना में छह पुंलिसकर्मी शहीद हो गये थे। उनके हथियार नक्सली लूट ले गये थे। एसपी रमेश ने यह सफलता एसएसबी एवं जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली। पुलिस 2 जून 2019 को रानेश्वर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद नीरज क्षत्रिय के मौत के बाद से लगातार अभियान चला ऑपरेशन कर रही थी। एसपी ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी। यह बरामद हथियार माओवादी संगठन के संताल परगना जोनल कमांडेंट 25 लाख का इनामी विजय दा का है। जो जंगलों में जमीन के अंदर सभी हथियार दबा कर रहे गये थे। अभियान का नेतृत्व एसपी वाई एस रमेश कर रहे थे। टीम में एसएसबी कमांडेंट एम के पांडेय, एसएसपी अभियान रतीन्द्र चरण मिश्रा, इमानुएल बास्की, डीसी ललित साह, नरपत सिंह, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, रानेश्वर थाना प्रभारी छटन महतो सहित जवान शामिल थे। एसपी ने टीम के सदस्यों को अभियान की सफलता पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *