
उपराजधानी के दुमका पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है. घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र की है.इस संबंध में बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसएसबी एवं पुलिस जवानों के संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के लखीबाद के मंटु मंडल एवं सुनील कुमार मंडल के पत्थर खादान में अवैध रूप से छुपाकर 320 पीस जलैटीन एवं 200 पीस डेटोनेटर बरामद पुलिस की है। गोपीकांदर पुलिस कांड संख्या 34/19 के तहत भादवी की धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज खादान मालिकों से पूछताछ कर रही है। अभियान में एएसपी अभियान मानवेल बास्की, गोपीकांदर थाना प्रभारी फागु होरो आदि शामिल थे।
बता दें कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रसाशन द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. संथाल परगना के कई सीटों सहित दुमका में भी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को मतदान होना है. चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.








