Home / News / झारखण्ड की जनता ने जिस उम्‍मीद के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश दी है, उनकी उम्‍मीदें नहीं टूटेंगी. : हेमंत सोरेन

झारखण्ड की जनता ने जिस उम्‍मीद के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश दी है, उनकी उम्‍मीदें नहीं टूटेंगी. : हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो महागठबंधन की बड़ी जीत के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेस वार्ता किया. उन्‍होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, यह जीत महागठबंधन की है. उन्‍होंने कहा, झारखंड प्रदेश का 40 दिनों का चुनावी यात्रा आज संपन्‍न हो गया. रुझान में झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है. उसके लिए मैं मतदाताओं का बहुत बहुत धन्‍यवाद देना चाहता हूं. हमारे लिये आज उत्‍साह का दिन है, लेकिन मेरे लिए आज का दिन संकल्‍प लेने का दिन है. इस राज्‍य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्‍प लेने का दिन है. उन्‍होंने इस जीत को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मेहनत का परिणाम है. महागठबंधन में हमने चुनाव लड़ा. राष्ट्रीय जनता दल , झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा और हमारी जीत हुई. उन्‍होंने सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव, प्रियंका गांधी को याद किया और उन्हें जीत की बधाई दी.
उन्‍होंने कहा, आज से एक नये अध्‍याय की शुरुआत होगी. लोगों ने जिस उम्‍मीद के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश दी है. उनकी उम्‍मीदें नहीं टूटेंगी. सभी वर्गों के लिए मैं काम करुंगा. उन्‍होंने कहा, अलग राज्‍य बनने का संकल्‍प पूरा होगा.यंहा बता दे की हेमंत सोरेन झारखण्ड के दुमका एवं बरहेट से चुनाव जीते है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *