निशिकांत मिले हेमंत से कहा व्यक्तिगत मुलाकात
दुमका : गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दुमका सर्किट हाउस में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात किया .हेमंत सोरेन जब बदलाव यात्रा के दौरान अपनी सभा से सर्किट हाउस पहुंचे ,तो निशिकांत दुबे भोजन कर रहे थे .ऐसे में भोजन करने के बाद निशिकांत ने हेमंत के कमरे में जाकर मुलाकात किया .इस मुलाकात के मामले में डॉ निशिकांत ने कहा की दोनों की मुलाकात बड़े और छोटे भाई की तरह है .हेमंत के बड़े भाई स्व दुर्गा सोरेन से उनकी मित्रता थी लिहाजा व्यक्तिगत सम्बन्ध है .राजनीती अलग जगह है और सम्बन्ध अलग है .
तीन सितम्बर को गृह मंत्री अमित साह के दुमका आगमन पर डॉ निशिकांत ने कहा की झारखण्ड में 65 प्लस सीट का टारगेट है .संथाल परगना के 18 सीटें भाजपा जीतेगी .झामुमो कोई भी यात्रा कर ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है .बदलाव यात्रा का कोई असर नहीं होगा .झामुमो के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन चुनाव हार चुके है .उनके कार्यकर्त्ता सोच में है .उनको पुनर्विचार करने की जरुरत है .विपक्षी गठबंधन पर डॉ निशिकांत ने कहा की झाविमो विधायक प्रदीप यादव यौन शोषण के मामले में जेल में है .झाविमो समझौता करना चाहती है .कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके है .पार्टी ने पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाये है एक पर भरोषा नहीं है .कांग्रेस के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में है .ऐसे में विपक्ष कोई भी यात्रा कर ले कुछ होने वाला नहीं है .








