Home / News / देश को बांटने वाली नही , एक रखने वाली सरकार चाहिए-प्रियंका गाँधी

देश को बांटने वाली नही , एक रखने वाली सरकार चाहिए-प्रियंका गाँधी

पाकुड़। भाजपा प्रचार में सुपर हीरो है लेकिन काम में जीरो,आजतक उसने देश के साथ और राज्य के साथ किये गए अपने एक भी वायदे पूरे नही कर पाई।यह बातें पाकुड़ विधानसभा के श्रीकुण्ड हाइ स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही। मौके पर झारखण्ड़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल,हेमन्त सोरेन,आरपीएन सिंह,उमंग सिंघार,सुबोध कांत सहाय,राजेश ठाकुर,महागठबंधन प्रत्याशी आलमगीर आलम समेत महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता मंच पर मौजूद थे।प्रियंका वाड्रा ने कहा यहां के जल,जंगल,जमीन आपकी है और आप उसके मालिक है।उसे कोई जबरदस्ती कैसे छीन सकता है।यह चुनाव आपकी मिट्टी व अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है,लेकिन भाजपा ने आपकी हक छिनने के लिए एसपीटी-सीएनटी एक्ट में मनमाने ढंग से छेड़छाड़ किया है जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नही कर सकती।आदिवासियों की रक्षा की नीति न सिर्फ कांग्रेस के जहन में है बल्कि उनके खून में है यह बातें मैंने इंदिरा गांधी से सीखी है।उन्होंने भाजपा सरकार को झूठे वायदे करने का आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में न तो रोजगार मिला और न पंद्रह लाख रुपये,उल्टे देश के लाखों किसानों ने आत्महत्या की हैं।मोदी जी की सरकार रेलवे समेत मुनाफा देने वाली कई बड़ी सरकारी कंपनी को बेचना चाह रही है।इस सरकार की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ अर्थ व्यवस्था बल्कि सभी मोर्चे पर हाय तौबा मची हुई है और प्रधानमंत्री जवाब देने के बजाए बहाने बनाते है।उन्होंने मोदी के तर्ज पर जनता से नारे लगाए।अर्थ व्यवस्था गिरी-कांग्रेस के चलते, छात्रों की आवाज दबाई जा रही है-कांग्रेस के चलते, महिला सुरक्षा कांग्रेस के चलते,चरम पर महंगाई कांग्रेस के चलते,कई मुद्दों को लेकर डबल इंजन की बात करने वाली भाजपा को जमकर घेरा।उन्होंने कहा पांच वर्षों में भाजपा की सरकारों ने सिर्फ देश के सामने खोखले भाषण व झूठ परोसा है।उन्होंने आरोप लगाया 16 सौ करोड़ रुपये लगाकर मोदी सरकार ने असम में एनआरसी कराया लेकिन फेल रही।अब सीएए लेकर आई है जिसके खिलाफ दिल्ली से लेकर सुदूर गांव तक विरोध जारी है और सरकार लाठी बोली के बलपर लोगों की आवाज दबाने में लगी है।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और रघुवर दास की सरकार भुख से मौत बेरोजगारी, मोब्लिंचिंग, महिला सुरक्षा आदि पर चुप लगाए बैठी है और एनआरसी के तहत देश को बांटने की कोशिश में लगी है।ऐसी सरकार जो देश को बांटे और समस्याओ का समाधान न कर सके वक्त आ गया आप उस सरकार को सत्ता से बेदखल कर महागठबंधन की सरकार बनाएं।सभा को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल,झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह,झामुमों कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन,सुबोध कांत सहाय,रामेश्वर उरांव ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *