Home / News / शिकारीपाड़ा विधानसभा से झामुमो के नलिन सोरेन एवं जामा से आजसू पार्टी से स्टेफी तेरेसा ने किया नामांकन

शिकारीपाड़ा विधानसभा से झामुमो के नलिन सोरेन एवं जामा से आजसू पार्टी से स्टेफी तेरेसा ने किया नामांकन

दुमका :07 शिकारीपाड़ा विधानसभा से झामुमो पार्टी के रूप में नलिन सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वंही 11 जामा विधानसभा से डा० स्टेफी तेरेसा मुर्मू आजसू पार्टी से निर्वाची पदाधिकारी- सह-अपर समाहर्ता सुनील कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
साथ ही शिकारीपाड़ा विधानसभा से भारतीय नेशनल जनता पार्टी के रूप में गणेश सोरेन ने निर्वाची पदाधिकार-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

वंही 12 जरमुंडी विधानसभा से जेडीयू के प्रत्याशी के रूप में अपर्णा कुमारी , हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रत्याशी रूप में मुरारी कापरी एवं मार्क्सवादी समन्वय समिति के प्रत्याशी रूप में जितेंद्र कुमार वर्णवाल ने निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका अल्बर्ट बिलुंग को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *