Home / News / सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति ने बिना हैंड ओवर लिए करा दिया राज्यपाल से प्रशासनिक भवन फेज टू का उद्धघाटन

सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति ने बिना हैंड ओवर लिए करा दिया राज्यपाल से प्रशासनिक भवन फेज टू का उद्धघाटन

सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्यों ने उठाया गुणवर्त्ता पर सवाल, कहा होनी चाहिए जाँच

दुमका : उपराजधानी दुमका के दिग्घी स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विवि परिसर में 5 करोड़ 67 लाख की लागत से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन फेज टू में पानी रिसने लगा है . उक्त बाते सिनेट सदस्य गरीब दास एवं मृणाल मिश्रा ने परिसर पहुंचकर भवन को देखने के बाद कहा । सिनेट सदस्यों ने कहा कि भवन देखने के बाद एक और नयी चीज देखने को मिला। उन्होंने बताया कि सभी पिलरों में दरार भी पड़ गया है, लगता है निर्माण कार्य में काफी लापरवाही बरती गयी हैं।

गरीब दास

सदस्य श्री दास ने कहा कि इस संबंध में इसकी शिकायत राज्यपाल ,मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से करेंगे .जेएसबीसीसीएल ने निर्माण कार्य अच्छा से नहीं किया है . कुलपति के निगरानी में इतना घटिया काम कई सवाल खड़ा करती है .

यंहा बता दे की
इस भवन का निर्माण कार्य जेएसबीसीसीएल ने की है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब इस संबंध में विवि के सीसीडीसी डाॅ शंभूनाथ मिश्रा से पूछा गया तो उसने बताया कि यह भवन अभी विवि प्रबंधन को हैंड आॅवर नहीं हुआ है। तो फिर सवाल उठता है कि इसे राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 30 जून हूल दिवस के अवसर पर कैसे उद्घाटन करवा दिया गया।

जब इस संबंध में संवाददाता ने
जेएसबीसीसीएल के कार्यपालक अभियंता सतेंद्र नाथ पांडे से पूछा गया कि भवन के पिलर में दरार एवं छत से पानी कैसे टपक रहा है, तो उन्होंने बताया कि कुलपति के आदेशनुसार काम जल्दी बाजी में कराया गया है .क्यूंकि राज्यपाल के द्वारा भवन का उद्धघाटन कराना था .अभी विवि को भवन हैंड ओवर नहीं किया गया है .विवि का लगभग 1 करोड़ राशि बकाया है .भवन में जो भी समस्या है उसे जल्द ही दूर किया जायेगा ।

गुंजन मरांडी

वही सिंडिकेट सदस्य गुंजन मरांडी ने कहा कि कार्य में काफी अनियमितता की गयी है। ये विभाग परिसर में और भी कई भवन बना रही है, उम्मीद है सभी इसी तरह का बनेगा। कुलपति सिर्फ अपना वाहवाही लूटने के लिए राज्यपाल से भवन का उद्धघाटन करा दिए . इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करेंगे ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला संगठन मंत्री बबन बैठा ने बताया कि विवि को ऐसे घटिया भवन को हैंड आॅवर नही लेना चाहिए। उच्च स्तरीय समिति बनाकर इसकी जांच की जानी चाहिये। अगर इस मामले में कुलपति गंभीर नहीं होते है तो एबीवीपी आगे आंदोलन करेगी .
झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष केराप मुर्मू ने कहा कि निर्माण के समय ही संवेदक के प्रतिनिधि को घटिया काम करने , दीवालों में पानी नहीं देने एवं छत में निर्धारित मात्रा से कम सरिया देने का आरोप लगाये थे, इस पर संवेदक गंभीर नहीं दिखा । उन्होंने कहा की जांच कर संबंधित अभियंता व संवेदक को काली सूची में डालना चाहिए।

राज्यपाल ने जिस भवन का किया उद्धघाटन उसमें पड़ने लगी पिलरों में दरार ?

यंहा बता दे की 5 करोड़ 67 लाख की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन फेज टू का उदघाटन हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था । लेकिन अभी यह भवन उदघाटन के बाद बंद पड़ा है। इसके उपयोग के लिये अभी जरूरी उपस्कर लगाया जाना बाकि है। इसके बाद ही इस भवन का उपयोग हो सकेगा। जब वर्षा अधिक होती है तो छत से पानी टपकने लगता है। जब नया में यह हाल है तो पूरानी होने पर क्या होगा, कहा नहीं जा सकता है। वैसे भी बीच गर्मी के मौसम में यह भवन बनकर तैयार हुआ है। भवन के ऊपरी मंजिल में जितना पानी चाहिये था, उतना दिया नहीं गया है। इसकी पूरी जानकारी सीसीडीसी एवं कुलपति को है, पर इसके प्रति वे गंभीर नहीं है । जनप्रतिनिधियों का कहना है की इस भवन निर्माण में काफी कमीशनखोरी हुई है . जिसका प्रभाव इसकी गुणवत्ता पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *