Home / News / कंही ख़ुशी कंही गम के साथ मनेगा एसपी महिला काॅलेज का स्थापना दिवस

कंही ख़ुशी कंही गम के साथ मनेगा एसपी महिला काॅलेज का स्थापना दिवस

दुमका: एसपी महिला काॅलेज का स्थापना दिवस 14 दिसंबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्राओं को दे दी गई है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा रहेंगे। इसके लिये प्राचार्या डाॅ पुष्पा रानी प्रसाद ने सभी शिक्षकों से हस्ताक्षर करवा कर नोटिस बोर्ड में सूचना चिपका दिया गया है। यहां बता दे कि मंगलवार को स्थापना दिवस मनाने को लेकर प्राचार्या डाॅ पुष्पा रानी प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी शिक्षकों ने यह कह कर स्थापना दिवस मनाने से इंकार कर दिया था कि जैक कर्मियों की वेतन करीब 14 माह से नहीं मिली है, अतः ऐसे में उत्सव मनाना उचित नहीं है। सभी शिक्षकों का कहना है कि बगल के एसपी काॅलेज में बढ़ा हुआ वेतन जैक कर्मियों को नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही एसपी काॅलेज में फिर से कर्मियों का वेतन जैक के पत्र के अनुसार बढ़ा दी गई है। लेकिन यहां अभी तक पुराने दर वाला भी वेतन नहीं दिया गया है। इससे इन कर्मियों के साथ शिक्षक भी काफी दुखी है। यंहा बता दे की स्थापना दिवस मनाने को लेकर 11 दिसंबर को बैठक की सूचना निकाली गई जिसमें 10 दिसंबर का तिथि लिखा हुआ था। उसमें प्राचार्या का हस्ताक्षर भी बैक डेट में था। लेकिन सबसे बड़ी अजीब बात यह है कि जब इस फर्जी बैठक को सभी शिक्षकों के समक्ष हस्ताक्षर कराने के लिये लाया गया तो सभी ने 11 दिसंबर की तिथि से हस्ताक्षर कर दिया।
काॅलेज के स्थापना को लेकर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों में स्पष्ट रूप से दो फाड़़ देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुये लगता नहीं है कि स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। क्योंकि इसकी तैयारी कई दिनों पूर्व से ही की जाती है। कई शिक्षकों में इसे लेकर कोई उत्साह नहीं है। सिवाय एक या दो को छोड़कर कोई शिक्षक व कर्मी इससे खुश नहीं है। उम्मीद है कि कई शिक्षक इस मौके पर अवकाश में चले जायेंगे, जिससे स्थापना दिवस एक रस्म बनकर रह जायेगी। या ऊपरी दबाब के कारण स्थापना दिवस मनाने को विवश होंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *