Home / News / भाजपा आपसी झगड़े को दे रही है साम्प्रदायिक रंग -बादल पत्रलेख

भाजपा आपसी झगड़े को दे रही है साम्प्रदायिक रंग -बादल पत्रलेख

हेमंत सोरेन गुरुजी के सपनो को जरूर पूरा करेंगे-दीपिका

दुमका:महागठबंधन प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में राखाबनी में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ,महागामा विधायिका दीपिका पांडे सिंह, दुमका जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ,कांग्रेस नेत्री अरबी खातून मौजूद थे .मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है चुनाव जीतने में तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं किसी के जमीन विवाद को झंडा विवाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते किसी के आपसी झगड़ा को संप्रदायकी रंग देने की कोशिश करते हैं.झारखंड सरकार ने लोकडॉन में हवाई चप्पल पहनने वाले मजदूरों को हवाई जहाज में बैठा कर मजदूरों को अपने अपने गांव पहुचवाया .लोकडॉन में देश के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों के लिये रेल की ब्यवस्था करने वाला झारखण्ड पहला राज्य था. पूरे लॉकडाउन में किसी भी गरीब गुरबा को अनाज राशन की कोई कमी नहीं होने दी गई.दीपिका ने कहा कि हेमंत सोरेन गुरुजी के सपनो को जरूर पूरा करेंगे.उन्होंने दुमका सीट छोड़ने की वजह सिद्धो कान्हू जी का सम्मान देना बताया.बसंत सोरेन को दुमका सीट से इसलिए लड़ाया ताकि गुरुजी की संतान को उनकी कर्मभूमि वासियो की सेवा करने का मौका मिले। सभा का संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष अलीमाम,टिंकू, ने किया सभा में नगर समिति सदस्य मिठू यादव ,मोहम्मद हारुन, मोहम्मद पिंटू, प्रमोद पंडित ,चुन्नू कुमार ,मोहम्मद मोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *