Home / News / आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना

आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना


राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग कहा 24 घंटे में हो अपराधियों की गिरफ्तारी

दुमका:घासीपुर में आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में भाजपा द्वारा सिद्धो कान्हू चौक में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है.गौरतलब है कि घासीपुर में 17 युवकों ने महिला के पति को रस्सी से बांधकर उसके सामने महिला के साथ दुष्कर्म किया.धरना कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त दुमका को एक ज्ञापन भेजा .ज्ञापन में डां लुईस मरांडी ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है पूरे राज्य में 1300 से अधिक बलात्कार की घटनाएं सामने आई है.पूरे संथाल परगना सहित उपराजधानी दुमका में बार बार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है. दुमका के वर्तमान विधायक इन जघन्य घटना पर सामाजिक दंड की बात कहते हैं,उनको राज्य की कानून व्यवस्था पर बिश्वास नहीं है वहीं मुख्यमंत्री कोरोना को घटना का जिम्मेदार बताते हैं.राज्य सरकार ना तो गम्भीर है और ना कारवाई करने में सक्षम दिखाई पड़ रही है.अपराधी बेलगाम होकर इस तरह की वीभत्स घटना को अंजाम दे रहे हैं, कानून का अपराधियों को कोई डर नहीं रह गया है.लुईस मरांडी ने राज्यपाल से मांग की है कि अपराधियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाय.पीड़िता को सुरक्षा दी जाए एवं राज्य सरकार को पीड़िता को मुवावजा देने का निर्देश दिया जाय. उन्होंने कहा कि इस मामले में यथाशीघ्र कारवाई की जाय.इसके लिए भाजपा दुमका परिवार आपका आभारी रहेगा.धरना में दुमका सांसद सुनील सोरेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा ,रंजना उपाध्याय, सोनी हेम्ब्रम ,विनोद शर्मा,निवास मंडल , अमित रक्षित ,माया कुमारी ,अजय कुमार गुप्ता , फुलमनी मुर्मू ,शीला हेंब्रम,मार्था हांसदा ,पिंटू अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, उषा दास, मंजू दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *