Home / News / कोरोना वायरस के रोकथाम में हेमंत सरकार पूरी तरह विफल-मिसफिका हसन

कोरोना वायरस के रोकथाम में हेमंत सरकार पूरी तरह विफल-मिसफिका हसन


पाकुड़: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन ने राज्य
के हेमंत सरकार पर विश्वव्यापी कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। ये बातें उन्होंने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। मिसफिका ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते नो हजार संदिग्ध जांच रिपोर्ट लंबित पड़े हैं।जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।वहीं सरकारी कोरोनटाइन सेंटरों में मरीजों को न ढंग का खाना मिलता है और न अन्य सुविधाएँ ही।इन सेंटर्स में रखे गए लोग बेड्स के अभाव में फर्श पर सोने को मजबूर हैं।घटिया भोजन मिलने के चलते आए दिन मरीजों द्वारा हंगामा खड़ा करने की बातें आम हो गई है।इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार पर पीपीई किट, मास्क, दवा, वेंटिलेटर इत्यादि की ख़रीद में भारी गड़बड़ी और धाँधली किए जाने का भी आरोप लगाया। कोरोनटाइन व आइसोले़न सेंटर्स तथा कोविड उपचार केंद्रों को कुव्यवस्था पर्याय करार दिया।इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के बीच जारी तनातनी के चलते कोरोना मैनेजमेंट बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।कोरोना मरीज़ की जिस बेड पर मृत्यु होती है उसी बेड को बिना सैनिटाइज किये, बिना चादर बदले ही दूसरे मरीज़ को भर्ती कर उसे भी कोरोना संक्रमित कर दिया गया।समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण गढ़वा में एक 85 वर्षीय मरीज़ की मौत हो गई।120 डॉक्टरों के पीजी परिणाम आने के बाद भी नियुक्ति में विलंब किया गया।इचाक में गर्भ के बच्चे को मरा बताकर गर्भपात करवा दिया गया जिससे नवजात की मौत हो गई।चान्हो में करंट लगे व्यक्ति को मरा बता कर रिम्स में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया जबकि उसकी साँसें चल रही थी।बरियातू के मनोहर तिर्की को लेने आई एंबुलेंस बिना मेडिकल किट के पहुँची जिस कारण मरीज़ को नहीं ले ज़ाया सका और उसकी मौत हो गई ।राँची के क्वारिंटिन सेंटर में तीन तबलीगी महिलायें आख़िर गर्भवती कैसे हो गई।राज्य में पिछले दिनों में कोरोना मरीज़ों की रिकवरी रेट में गिरावट आई है और नये मरीज़ों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।कुल मिलाकर झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।सरकार बुरी तरह विफल रही है।इस प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, भाजपा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ,लिट्टीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी सह अनुसुचित जनजाति मोर्चा के संथाल परगना के सह प्रभारी दानियाल किस्कु ,भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *