बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक ने किया एनजीएन
स्विच का उद्धघाटन

दुमका : दूरसंचार के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बीएसएनएल की सेवा को भी अपग्रेड किया जा रहा है। मंगलवार को दुधानी स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में प्रधान महाप्रबंधक बीएन सिंह द्वारा एनजीएन (नेक्सट जेनरेशन नेटवर्क) स्विच का उदघाटन किया गया। श्री सिंह ने कहा कि दूरसंचार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को लेकर देशभर में बीएसएनएल की सेवा को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रयास है कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। इसके तहत दुमका दूरसंचार जिला के सभी टेलीफोन एक्सचेंज में पूर्व की तकनीक को बदलकर एनजीएन तकनीक पर आधारित स्विच लगाई जा रही है। इसके लग जाने से पहले से जारी सेवाओं के साथ-साथ कई नई सेवाओं का लाभ भी ग्राहकों को मिलने लगेगा। इसके बाद आवाज की क्वालिटी बेहतर हो जाएगी। वहीं इंटरनेट की रफ्तार भी पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही ऐसी संस्था जिनके कार्यालय देश के विभिन्न प्रांत में हैं वे आपस में एक करीबी ग्रुप बनाकर काम कर सकेंगे। इसके तहत प्रत्येक सदस्य मामूली मासिक या वार्षिक शुल्क देकर ग्रुप के अन्य सदस्यों से तीन या पांच अंक का शार्ट कोड डायल कर बात कर सकेंगे। ये सेवा पहले एक शहर तक सीमित थी लेकिन अब पूरे देश में इसका लाभ मिलेगा। एक ग्राहक एक साथ 30 लोगों के साथ कांफ्रेंसिग कर सकेंगे। वहीं अब ग्राहक किसी भी तरह का कॉल मिस नहीं करेंगे। उदघाटन के मौके पर टीडीएम दुमका केके सिंह, सीएओ एके सिंह, शशांक रजक, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार साह, संजीव कुमार, सोमाय बास्की मौजूद थे।








