Home / News / मुख्यमंत्री ने किया झारखंड मंत्रालय परिसर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया झारखंड मंत्रालय परिसर का निरीक्षण

रांची :झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री झारखण्ड मंत्रालय के नए सभा कक्ष होकर नीचे कैंटीन सहित गाड़ी पार्किंग एवं गार्डन आदि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इनके रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण के लिए भवन सचिव श्री सुनील कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि संघ मिला मुख्यमंत्री से

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल संघ का अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बधाई एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को “भारत का संविधान” नामक पुस्तक भेंट स्वरूप दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में यतींद्र प्रसाद, अविनाश कुमार, जगबंधु महथा, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार सिंह व अन्य शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *