
दुमका: कांग्रेस के जिला इकाई की ओर से कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड सरकार के कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने सभी का माला व पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिससे पार्टी को मजबूती व सहारा मिलता है। कार्यकर्ता जिला से लेकर पंचायत तक लोगों को जोड़े और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन महासचिव महेश राम चंद्रवंशी ने किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में झाविमो के नगर अध्यक्ष , वार्ड नंबर आठ के हसनैन, मो फिरतोष, पीयुष कुमार छोटू, मो. शमीम, अमित सिंह, प्रमोद पंडित, सुमित किस्कू, शेख सोनू, देबू सिंह, विकास कुमार, रमजान शेख, लक्ष्मण सिंह, विजय कुमार आदि शमिल थे। मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, प्रो मनोज अंबष्ठ, संजीत सिंह ,महबूब आलम, अरविद सिंह, शहरोज शेख व गणेश सिंह,छबि बागची आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं-बादल








