Home / News / स्व पटेल पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में सुमार थे

स्व पटेल पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में सुमार थे

तरूण गोगई के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा का आयोजन

दुमका :जिला कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आधार स्तम्भ सबों के चहेते अहमद पटेल एवं तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे तरूण गोगई के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ता ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा एवं तत्पश्यात दिवंगत नेताद्वय के तश्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा स्व अहमद पटेल पार्टी के मजबुत आधार स्तम्भ थे।कांग्रेस पार्टी के संकटमोचन केरूप में जाने जाने वाले स्व पटेल पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में सुमार थे।दर्जनों मुख्यमंत्री एवं सैकड़ो केन्द्रीय एवं प्रदेश के मंत्रियों को शपथ दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत पटेल नें पार्टी संगठन को तरासने में पूरा जीवन समर्पित कर खुद को सत्ता की चकाचौंध से दूर रखा।मोके पर डॉ सुशील मरांडी, जिला महासचिव प्रो मनोज अम्बष्ट,अशोक सिंह,महेश राम चन्द्रवंशी,छवि बागची,अवधेश प्रजापति,अरबी खातुन,संजीत सिंह,युगल किशोर सिंह गणेश,छवि दास,शाहरोज शेख मौसम,अलीमाम टिंकु,संतोष सिंह,मिठू यादव,अमन गुप्ता,अमरजीत गौड़ आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *