Home / News / सीएसपी केंद्र लूटने की योजना बना रहे एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएसपी केंद्र लूटने की योजना बना रहे एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दुमका: सीएसपी केंद्र को लूट का निशाना बना रहे शातिर एक अपराधी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया.गिरफ्तार अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव निवासी इंगलिश हेम्ब्रम है। वहीं एक अन्य अपराधी पुलिस को चकमा दे अंधेरे का फायदा उठा भागने में कामयाब हो गया। फरार अपराधी गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी टमटोल हांसदा उर्फ कुरचा है। इसकी पुष्टि प्रेसवार्ता कर एसपी अंबर लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। अपराधी हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा सीएसपी के आस-पास संदिग्घ अवस्था में घुमता देखा गया। अपराधी बारीडीह गांव स्थित सुनसान जगह पर पुलिस को देख भाग खड़ा हुए। पुलिस खदेड़ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक नोकिया का मोबाईल बरामद की। एसपी लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गोड्डा, पाकुड़ एवं दुमका जिला के विभिन्न थाना के हत्या सहित 22 मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को हंसडीहा थाना कांड संख्या 61/20 के तहत 25 ए बी, ए, 26,36 आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरूवार को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *