Home / News / फर्जी बैंक मैनेजर बनकर लोगो का अकाउंट से पैसा गायब करने वाला दो युवक गिरफ्तार

फर्जी बैंक मैनेजर बनकर लोगो का अकाउंट से पैसा गायब करने वाला दो युवक गिरफ्तार


दुमका : उपराजधानी में फर्जी बैंक मैनेजर बनकर बैंक खाता धारकों के गोपनीय जानकारी हासिल करते हुए साइबर अपराध को अंजाम देने वाले रवि कुमार मंडल व निरंजन कुमार मंडल को पुलिस ने जरमुंडी बाजार स्थित यूको बैंक के समीप से गुरुवार को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपित चोरखेदा गांव का रहनेवाला हैं। शुक्रवार को इन्हें न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी अंबर लकड़ा ने नगर थाना में इसकी जानकारी देते कहा कि दोनों आरोपित के पास से पचीस हजार नकद। एक बाइक, मोबाइल फोन और एटीएम बरामद किया गया। जब्त मोबाइल के जरिये पुलिस यह पता लगाने जुटी है कि इन दोनों ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया। आगे एसपी कहते हैं कि इन लोगों ने अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर रखा है। जिसके सहारे ये लोगों को फंसाया करता था। इसके जरिये ये लोग दूसरे के बैंक खाते से रुपये अपने खाते में हस्तांतरित कर लिया करता था।
पुलिस के समक्ष गिरफ्तार रवि व निरंजन ने ग्राहकों को चूना लगाने की पूरी कहानी बताई। उसके अनुसार दोनों ही फर्जी बैंक अधिकारी बनकर वे लोग लोगों को फोन करता था। इनका मूल मकसद बैंक खाता धारकों के एटीएम कार्ड का नंबर, ओटीपी नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी हासिल करना। जैसे ही इन्हें ये मिल जाता था। उसके बाद मोबाइल एप के जरिये बैंक खाता धारकों के रुपये उड़ा लेते थे। हालांकि, ठगी के इस धंधे में एक और नुस्खा अपनाते हुए ये दोनों लोगों को क्वाइन खरीदने के लिए प्रलोभन दिया करते थे। इसके लिए यू टयूब के जरिये लोगों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया जाता था। बाद में उन्हें फोन कर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी। जानकारी मिलते ही उसके खाते से रुपये हस्तांरित किया जाता था। दोनों ने जानकारी दी है कि ये बड़ी आसानी से दूसरे नाम पर एनएसडीएल जिफ्फी एप के माध्यम से फर्जी अकाउंट खोल लेता था। इसके बाद उसी पर रुपये हस्तांरित किए जाते थे। बाद में ये रुपये एयरटेल थैक्स के माध्यम से हस्तांतरित किया करता था। यही नहीं एपैक्स बैंक अकाउंट में राशि भेजकर एटीएम के जरिये से रुपये की निकासी करते थे। बाइक सहित कई कई मोबाइल फोन मिले : पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित के पास एक बाइक, दो एंड्रायड मोबाइल फोन, नकद 25 हजार, अरूणाचल प्रदेश स्टेट को आप एपेक्स बैंक लिमिटेड का दो एटीएम कार्ड। तीन डेबिट कार्ड एवं रूपे कार्ड। रवि के पर्स से दो बैंक जमा पर्ची मिली है। आठ अगस्त 2019 को 12000 एवं सात जनवरी 2020 को 40 हजार रुपये यूको बैंक जरमुंडी में जमा किया है। निरंजन के पर्स से मिले पर्ची में 13 एवं 14 नवंबर 2019 को 60-60 हजार रूपया इलाहाबाद बैंक बासुकीनाथ में जमा करने की पर्ची मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *