डीसी राजेश्वरी बी ने की पुष्टि

दुमका: झारखण्ड की उपराजधानी दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड में दो लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। दुमका के उपायुक्त राजेश्वरी बी ने इसकी पुष्टि की है। उपायुक्त ने बताया कि 1 मई को गुडगांव से 9 मजदूर सरैयाहाट में लाकर कस्तूरबा विद्यालय में बनाए गए क्वारेनटाईन सेंटर में रखे गए थे। इनमें से सात मजदूरों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि दो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
दुमका जिला के सरैयाहाट में दो कोरोना पोजिटिव मिले








