
भाजपा एवं झामुमों उम्मीदवार में सीधी टक्कर
12 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद
दुमका: विधानसभा उपचुनाव कड़ी सुरक्षा में मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ। चुनावी मैदान में खड़े 12 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला मतपेटी में शाम 5 बजे कैद हो गई। हलांकि मैदान में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के डॉ लुईस मरांडी एवं महागठबंधन झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन में सीधी टक्कर है। उप चुनाव में मतदान प्रतिशत 65.27 फीसदी रहा है। उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला 10 नवंबर को होगा। मतदान के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में ईवीएम सुरक्षित सील किया गया। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 66.89 प्रतिशत था। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सूचना भवन सभागार में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि दुमका उप चुनाव 2020 में नगरपालिका क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 48 प्रतिशत, दुमका ग्रामीण में 65.82 प्रतिशत, दुमका प्रखंड में 61.36 प्रतिशत, मसलिया प्रखंड 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

12 उमीदवार जिनका भाग्य का फैसला 10 को
बसंत सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा

डॉ लुईस मरांडी-भाजपा

दुलाङ मरांडी- एपीआई
बाबुधन मुर्मू-निर्दलीय
प्रदीप टुडू-निर्दलीय
संजय टुडू-निर्दलीय
मुकेश कुमार देहरी-निर्दलीय
श्रीलाल किस्कु-निर्दलीय
माईकल हेम्ब्रम-निर्दलीय
सूर्य सिंह बेसरा-जेपीपी
जगरनाथ पुजहर-निर्दलीय
सुनीता मुर्मू-निर्दलीय








