चलन के साथ चल रही हूं- राजेश्वरी बी

दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है . इस तस्वीर में वह अपने पति के बाल काटते हुए नजर आ रही है जो लोगों ने खूब पसंद किया है .यहां बता दें कि यह तस्वीर दुमका उपायुक्त ने अपने पति के बाल काटते हुए निजी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.और शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ” चलन के साथ चल रही हूं” . जब पति बच्चों के साथ खेल रहे थे तब मैं यह काम कर रही थी .शायद यह काम भी मैंने अच्छा किया है.

यहां बता दें कि लॉक डाउन में दुमका के सभी पार्लर एवं सैलून बंद है जिसके कारण लोगों के बाल दाढ़ी बढ़ गए हैं. राजेश्वरी बी के पति के भी बाल एवं दाढ़ी बढ़ गए थे.इसीलिए राजेश्वरी बी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए खुद ही नाई बनकर पति के बाल काट दिए. यहां बता दें कि राजेश्वरी बी जब से दुमका में उपायुक्त बनकर आई है ये अपने काम से जाने जाती है. यह एक काफी तेजतर्रार आईएएस अधिकारी मानी जाती है. इन्होंने हर काम को बहुत ही अच्छी तरह से किया है और अभी भी कर रही है. कोरोना वायरस मामले में इन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर स्थिति का जायजा हर पल हर जगह की ले रही है और लोगों की समस्या को दूर कर रही है . जो काफी कबीले तारीफ है .







