भारी मात्रा में विस्फोटक,गोला बारूद एवं हथियार बरामद

दुमका:एसपी अम्बर लकड़ा ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार ऐसी खबर मिल रही थी कि मसलिया थाना क्षेत्र में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.एसएसबी 35 वी बटालियन के कमान अधिकारी एवं पुलिस विभाग को लगातार ये सूचना भी मिल रही थी कि मसलिया में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक छुपाकर रखा गया है.एसपी अम्बर लकड़ा एवं एसएसबी के समादेष्टा मनोरंजन कुमार पाण्डेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से धरमपुर मसलिया थाना के नजदीक स्थित जंगल में छापेमारी की गई. जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया गया.उन्होंने बताया कि छापेमारी में 315 बोर की एक राइफल,315 बोर की 24 गोली,100 केजी नियो जेल एवं 25 डेटोनेटर बरामद किया गया.छापेमारी दल में एसएसबी 35 वी बटालियन के कमांडेट मनोरंजन कुमार पाण्डेय,अवर पुलिस अधीक्षक अभियान रविन्द्र चरण मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी एसएसबी सतीश कुमार,उप कमांडेंट ललीत साह, नरपत सिंह,गुलसन कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार, थाना प्रभारी मसलिया एवं दुमका तथा एसएसबी एवं पुलिस जवान शामिल है .









