Home / News / आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार


एक आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

दुमका : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत एक गाँव मे बीते 9 दिसम्बर को 35 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फरार एक नाबालिग समेत 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक कोरोना पॉजिटिव है जिसे अलग वार्ड में शिफ्ट करने की योजना है। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों ने एक नाबालिग है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें घासीपुर गांव के मनोज हांसदा, विकास हांसदा और मिथुन हांसदा शामिल है। इन आरोपियों में एक कोरोना से संक्रमित पाया गया है जिसे अलग वार्ड में रखा जाएगा। बता दे कि बीते 9 दिसम्बर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में पाँच बच्चे की माँ 35 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता अपने पति के साथ हटिया कर अपने घर लौट रही थी तभी हटिया से कुछ दूरी पर उस महिला के साथ 13 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बनाकर रखा था और पति के सामने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार, पुनि सह मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, पुअनि श्वेता कुमारी, श्यामल कुमार मंडल, राजेश कुमार, मिथुन किस्कू, म सअनि मटिल्डा मिंज, सअनि अशोक कुमार मिश्रा एवं सरयू रजक, आरक्षी तकनीकी शाखा अमित कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *