
दुमका :झारखण्ड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा आउटडोर स्टेडियम दुमका में सरकार के प्रथम वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र, उद्घाटन, शिलान्यास सहित अन्य सामग्री वितरण किया गया। 188 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसकी सन्निहित राशि 47 करोड़ 30 लाख 99 हज़ार 900 रुपए है, 23 योजनाओं का उद्घाटन किया गया जिसकी सन्निहित राशि 29 करोड़ 51 लाख 98 हजार है, 30377 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया जिसकी सन्निहित राशि 89 करोड़ 27 लाख 46 हजार है। मोके पर डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ,उपायुक्त राजेश्वरी बी ,एसपी अम्बर लकड़ा ,एसडीओ महेश्वर महतो , दुमका विधायक बसंत सोरेन ,शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ,ज़िप अध्यक्ष जॉयस बेसरा ,उपाध्यक्ष असीम मंडल ,डीडीसी ,राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ,केंद्रीय महासचिव विजय सिंह आदि मौजूद थे .









